संदेश

कहानी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खुशनुमा ईद

अली के पैर आज ज़मीन पर नहीं थे। हो भी क्यों भई आज उसका पसंदीदा त्योहार 'ईद' जो आया था। ईद आने के  एक सप्ताह पहले से ही वो कल्पनाओं की उड़ाने भरने लगता। इस बार की ईद तो और भी ख़ास थी क्योंकि उसके मामूजान जो इस ईद पर आने वाले थे। अली तो मामूजान से मिलने वाले उपहारों के बारे में सोच-सोचकर फूला नहीं समा रहा था। फिर मामूजान के साथ उनके बच्चे ज़ेबा और फरमान भी तो आएँगे। कितना मजा आएगा।  ईद का दिन भी पास आ गया। अगले दिन ईद है लेकिन अली की निगाहें तो बस दरवाजे पर टिकी थीं। वो बड़ी बेचैनी से मामूजान और उनके परिवार का इंतजार कर रहा था।  गाड़ी की आवाज़ सुनते ही वो चिल्लाता हुआ तेज़ी से दौड़ पड़ा- "मामूजान आ गए, मामूजान आ गए।" उसकी खुशी का ठिकाना न था। जब सबने आराम कर लिया तो अली अपनी उत्सुकता रोक नहीं पाया और बोला मामू आप मेरे लिए क्या-क्या तोहफ़े लाए हैं। उसकी मासूम शक्ल देखकर सब हँसने लगे अम्मी ने आँखें दिखाते हुए कहा- "चुप कर, बहुत बातें बनाने लगा है।"  तब मामूजान ने उसे प्यार से बुलाकर कहा- "क्यों नहीं। मैं तुम्हारे लिए बहुत कुछ लाया हूँ। ये लो नए कपड़े, खिलौने और ये देखो...

धोखा/विश्वासघात

आज टेंडर खुलने वाला था। रवि बेसब्री से घोषणा का इंतज़ार कर रहा था तभी परिणाम घोषित होते हैं। रवि को पता चलता है कि टेंडर उसको न मिलकर उसके जीजा जी को मिल गया है। खैर घर की बात है सोचकर रवि खुश हुआ और जीजा जी को जी भरकर बधाई व शुभकामनाएँ दीं। घर आकर रवि टेंडर मिलने की खुशी में जीजा जी के घर शाम को होने वाली पार्टी के लिए तैयार हो रहा था कि तभी उसके मैनेजर का फोन आता है कि उसके जीजा जी की कंपनी ने भी उतनी ही कुटेशन दी थी जितनी उसने स्वयं भी भरी थी। रवि इसे एक इत्तेफाक मानकर पार्टी में पहुँचता है। लेकिन वहाँ पहुँचकर उसे अपनी बहन और जीजा जी की बातें सुनाई पड़ती हैं। जीजा जी (गले में हीरों का हार पहनाते हुए) रवि की बहन ऋचा से कह रहे थे यह सब तुम्हारी मेहनत का ही नतीजा है। अगर तुम रवि की कुटेशन हमें न बताती तो आज यह टेंडर हमारी कंपनी को न  मिल पाता।  ऋचा (कुटिल मुस्कान देते हुए ) अजी इस हीरों के हार का सवाल जो था। और वातावरण में हँसी के ठहाके गूँज उठे। इधर रवि अपनी बहन द्वारा किए गए इस विश्वासघात से सन्न रह गया। वह गुलदस्ते में कार्ड लगाकर जिस पर लिखा था हीरों का हार मुबारक हो बहन कमर...

सपनों का कोई जेंडर नहीं होता

उसकी आँखों की वो चमक हमेशा मुझे आकर्षित करती थी। कहने को वो अभी बस पाँच साल की थी लेकिन समझदारी व आत्मविश्वास गजब का। आज जब वो अपनी माँ के साथ घर आई तो हाथ में एक रंगीन कागज़ हवाईजहाज़ था और वो उसे ऐसे उड़ा रही थी जैसे कोई ऊँची उड़ान भरना चाहती हो। मैंने कहा अरे मैना आज ये हवाईजहाज़ क्यों? और मैना ने जवाब दिया मैडम जी ये मेरे सपनों की उड़ान है। आज हमने अपने सपने लिखे हैं इस पर। देखना मैडम जी हम एक-एक कर अपने सारे सपने पूरे करेंगे और फिरसे अपने सपनों के हवाईजहाज़ को उड़ाने में तल्लीन हो गयी। मैना की दृढ़ता को देखकर बस दिल से यही दुआ निकली कि हे ईश्वर यह मैना किसी पिंजरे में कैद न होकर रह जाए।  इसके होंसले को टूटने मत देना। -@दीपाली पंत तिवारी 'दिशा'

अमोल

'अमोल' हाँ यही तो नाम था उसका। कलेक्टर के नाम की तख्ती पर इस नाम को पढ़कर भूली हुई याद ताजा हो गयी। हमारी सोसायटी में कार साफ़ करता तो कभी अख़बार डालता। कितनी बार आमना-सामना होने पर मैं उससे पूछती क्यों तुम स्कूल नहीं जाते हो क्या? तो हँसते हुए कहता हाँ-हाँ जाता हूँ न मेमसाहब! पर रात को। मुझे लगा था शायद ऐसे ही कह रहा है। लेकिन अक्सर मेरा मन यही सोचता कि पढ़ने-लिखने की उम्र में ये बच्चा इस तरह काम कर रहा है।  एक दिन जब मैं रात की शिफ्ट से लौटी तो देखा अमोल गेट के पास किताबों को हाथ में लिए रो रहा था। पूछने पर पता चला कि उसके घर वाले अब उसकी पढ़ाई का खर्च नहीं उठा पा रहे हैं और उसका नाम स्कूल से कटवा दिया है। वो मेरे पैरों पर गिर गया और बोला मेमसाहब मैं कुछ भी काम करूँगा लेकिन मैं पढ़ना चाहता हूँ। पढ़ाई के प्रति उसकी लगन देख मैं बहुत चकित थी। कुछ करने का आश्वासन देकर मैने अमोल को विदा किया। उसकी दर्द भरी पुकार ने रात भर सोने न दिया।  सुबह होते ही मैने अपने पति से बात की। उन्होंने कहा कि क्या तुम इतनी बड़ी जिम्मेदारी को उठाने के लिए तैयार हो? मैंने हाँ में सिर हिला दिया। तब उन्होंने भी ...

नज़र

घर का आँगन बुहारते हुए आज फ़िर रेखा ने देखा कि सामने वाले घर का नौकर उसे ही देख रहा था। ये पहली बार नहीं था। रेखा ने पहले भी कई बार उसे स्वयं को ऐसे घूरते देखा था। रेखा का गुस्सा सातवें आसमान पर था। वो झाड़ू फेंककर सीधे उसके सामने जा पहुँची और बोली, 'आख़िर ये चल क्या रहा है? कितने दिनों से देख रही हूँ कि तुम मुझे ऐसे ही घूरते रहते हो, कुछ शर्म-लिहाज़ है या नहीं? हम अभी अंदर जाकर तुम्हारी मालकिन से शिकायत करते हैं।' वो एकदम घबरा गया और हाथ जोड़कर माफ़ी माँगने लगा। लेकिन रेखा तो आज चुप नही  रहने वाली थी बोली सच-सच बता दो नहीं तो आज तुम्हारा काम तमाम हो समझो। इतना सुनते ही उसकी आँखों से अश्रुधारा बहने लगी। वो रुँधे गले से बोला बहन हमारी नज़रों को बुरा न समझो। तुम्हार जित्ती हमार एक बहिन थी। दो महीने पहले करोना में चल बसी। जब हमने तुमको पहली बार देखा तो बिल्कुल हमार मुनिया जैसी ही लगी। तुमको देख हमें अपनी बहिन की बड़ी याद आती है। बार-बार तुम्हारे चेहरे पर ही हमार नज़रें टिक जात हैं। हमें माफ़ कर दो मुनिया। हम अब कभी भी ऐसे नहीं देखेंगे। सच कह रहे हैं, हमें हमारी मुनिया की कसम। रेखा को उसकी आ...

उलझे रिश्ते

  जो बुना था रिश्तों का ताना-बाना वो उलझ क्यों गया है तेरा-मेरा बरसों का प्यार और विश्वास आज दरक क्यों गया है शाम होते ही जो लौट आता घरोंदे में राही रास्ता भटक गया है आगे कुछ समझ नहीं आ रहा। क्या करूँ...... उम्म..... स्नेहिल अपनी ग़ज़ल पूरी करना चाहता था लेकिन कुछ जम नहीं रहा था उसे। तभी चारों तरफ़ काग़ज़ों का ढेर देख नीता बड़बड़ाई। अजी अपनी कल्पनाओं से कब बाहर आएँगे। इन सबसे पेट नहीं भरता। आज राशन भी खत्म हो गया है क्या कुछ इंतज़ाम होगा आज के खाने का? इतना सुनते ही स्नेहिल उठा और दराज़ खोलकर रुपए निकाले और नीता की ओर बढ़ाते हुए बोला ये लो, महाराज को भेजकर राशन मँगा लो। सब कुछ तो है पर तुम हमेशा इस प्रकार की बातें क्यों करती हो कि जैसे हम गरीबों का जीवन बिता रहे हैं। स्नेहिल रुँधे गले से बोला तुम्हारा मन क्यों नहीं भरता?   नीता भड़कते हुए बोली मैं तुम्हारी तरह संन्यासी नहीं हूँ। मैंने तुमसे शादी एशोआराम की ज़िंदगी जीने के लिए की थी नाकी तुम्हारी ये घिसी-पिटी कहानियाँ और कविताएँ सुनने के लिए। मुँह बनाते हुए खरी-खोटी सुनाकर नीता वहाँ से चली गई और स्नेहिल अपने उलझे रिश्ते की सिलवटें लिए...

उपदेश

चित्र
मेरठ के प्रतिष्ठित अख़बार में प्रकाशित मेरी एक लघुकथा गद्य-लघुकथा शीर्षक-उपदेश रमाकांत संस्कृत के अध्यापक थे। आज ही तो कक्षा में विद्यार्थियों को नीति श्लोक पढ़ा रहे थे कि  'वृत्तं यत्नेन संरक्षेत्वित्तमायाति याति च । अक्षीणो वित्ततः क्षीणो वृत्ततस्तु हतो हतः ॥' चारित्र का रक्षण बहुत यत्न से करना चाहिए । धन तो आता है और जाता है । धन से क्षीण होनेवाला क्षीण नहीं है, पर जिसका चरित्र चला गया उसका सब कुछ नष्ट होता है । लेक्चर समाप्त होते ही वो सीधे उस स्थान पर पहुँचे जिसे बदनाम गली के नाम से जाना जाता है। रात बारह बजे लड़खड़ाते कदमों से रमाकांत जी जब बस गिरने को ही थे कि एक विद्यार्थी ने उन्हें सँभाल लिया लेकिन उसकी आँखें फटी की फटी रह गयी। वह समझ नहीं पाया कि विद्यालय में चरित्र के ऊपर उपदेश देने वाले अध्यापक स्वयं अपने चरित्र की रक्षा नहीं कर पाए।

सच्ची जीत

चित्र
छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित अख़बार में प्रकाशित मेरी कहानी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। *शीर्षक- सच्ची जीत* मयंक हमेशा ही कक्षा में अव्वल आता था। इस बात से वह इतना प्रभावित हो चुका था कि उसे लगने लगा अब कोई उसे हरा नहीं सकता। विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती रेखा ने जब यह नोटिस किया तब निर्णय लिया कि वह मयंक को गलत दिशा में नहीं जाने देंगी। रेखा जी हिंदी विषय पढ़ाती थीं। उन्होंने कक्षा में एक सामूहिक गतिविधि का आयोजन किया। गतिविधि के अनुसार सभी समूहों को बारी-बारी व्याकरण के दिए गए विषयों को कक्षा में पढ़ाना था। रेखा जी ने पूरी कक्षा को सात-सात बच्चों के चार समूहों में बाँट दिया। हर समूह का एक नेता भी बनाया। मयंक अपने समूह का नेता बना।  रेखा जी ने सभी विद्यार्थियों को नियम समझा दिए और कहा कि सच्ची जीत वह होती है जिसमें व्यक्तिगत उपलब्धि की बजाय अपने समूह के हर एक सदस्य को साथ लेकर जीत की ओर अग्रसर किया जाए। मयंक तो अकेला ही चलने का आदी था। उसे सबके साथ मिलकर काम करने में बड़ी उलझन हो रही थी। लेकिन नियम के अनुसार समूह के हर सदस्य की भागीदारी आवश्यक थी। मयंक के स...

मोहभंग

चित्र
हरियाणा के प्रतिष्ठित अख़बार में प्रकाशित मेरी एक कहानी। विधा-कहानी वृंदा और सतीश दोनों ही अपने इकलौते पुत्र की शादी से बहुत खुश थे। उन्हें भरोसा था कि अब उनका पुत्र और वधू घर-गृहस्थी को अच्छे से सँभाल लेंगे। वे पहले से ही पुत्र के विवाह के बाद निश्चिंत जीवन के सपने देखते थे। वृंदा जी और सतीश जी की उम्र हो चुकी थी। अपने काम और भरण-पोषण के लिए वो निर्भर नहीं थे। लेकिन जैसे- जैसे उम्र बढ़ती है मनुष्य शारीरिक रूप से लाचार होने लगता है। ऐसे में उन्हें देखभाल और आराम की आवश्यकता महसूस थी।  वृंदा जी बहुत जुझारू किस्म की महिला रही थीं। वह शारीरिक तकलीफों के बावजूद भी कामकाज में लगी रहती थीं। बहू के आने से घर में रौनक हो गई थी। शुरू के साल-छह महीने काफ़ी अच्छे से गुजरे। धीरे-धीरे बहू-बेटे की नादानियाँ बढ़ने लगीं। बहू अपने मायके का मोह नहीं छोड़ पाई थी। जब मौका लगे लंबे समय के लिए मायके चली जाती। उनका पुत्र रजत यह नहीं समझ पा रहा था कि इस तरह वह अपनी पत्नी नीता को जिम्मेदारियों से मुँह मोड़ना सीखा रहा है। रजत की सोच थी कि स्त्री-पुरुष को मिल-जुलकर काम करने चाहिए। इसलिए वह हर काम म...