संदेश

जून, 2013 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

समझो ए नादनो

काश ये नांदा समझ पाते इन इशारों को हमने गिरते देखा है कितनी ही बुलंद मीनारों को आज जो जर्रा है कल फलक पर पहुँच सकता है आसमान पर चमकते चाँद को भी ग्रहण लग सकता है वक्‍त का ऊँट कहो कब इक करवट बैठा है बिन पेंदी का लोटा है कहीं भी लुढ़क सकता है समझो इन हवाओं के रुख को ए नासमझो घमंड से भरा ये सर कभी भी कट सकता है

प्रकृति का आक्रोश

चित्र
सीना फटा आकाश का या धरती ने करवट ली है ए दोस्तों समझो इसको ये प्रकृति ने दस्तक दी है खिलौने के जैसे खेलते हैं हम जब तब इन प्राकृतिक उपादानों से तंग आ गई है अब कुदरत भी हम धूर्त, कपटी और नादानों से कब तलक चुप बैठे, सिसके और तड़पती रहे अपने हाल पे चाख हृदय लेकर झपटी तो ग्रास बन गए हम काल के सुनो इस वीभत्स चित्कार को या फिर कहूँ इस ललकार को गर अब भी न बदला चलन फिर कौन रोकेगा इस तलवार को

पर्यावरण

सघन वन और घटा घनघोर नभ पे छाई लालिमा चहुँ ओर पर्वतों से नदियाँ निकलती डालियों पर कलियाँ खिलती देखकर सब दंग हैं ये सब पर्यावरण के अंग हैं पंछियों का डेरा चमन में सौंधी सुगंध बसे पवन में बादलों से गिरता पानी कहता कुदरत की कहानी फूलों के जितने रंग हैं ये सब पर्यावरण के अंग हैं यह क्षेत्र विस्तृत है बड़ा प्रकृति की भेंटों से भरा भरता मन में उमंग है ये सब पर्यावरण के अंग हैं