संदेश

जुलाई, 2013 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ख़्वाब

पलखों के बंद झरोखों से बहुत से ख़्वाब देखे थे मैंने आकाश पर टिमटिमाते अनगिनत तारों की तरह सुनहरे, सुंदर, रुपहले, झिलमिलाते ख़्वाब इस डर से कभी न उठाई पलखें कहीं माँग न ले कोई इनका हिसाब घुटने की आदत हो गई है इन ख़्वाबों को अब ये नहीं पुकारते लेकिन ये भी सच है कि अपनी खामोशियों में ही कहीं है अक्सर चित्कारते कब तक करूँ अनसुनी इस पुकार को कैसे खोलूँ इन बंद पिंजरों के द्‍वार को है प्रश्‍न कि यह अन्तर्द्वंद कब तलक चलता रहेगा? और कब इन ख़्वाबों को हकीकत का रंग मिलेगा ?

बदलाव की बयार भली लग रही है

बदलाव की बयार भली लग रही है जो न थे तैयार उन्हें खल रही है अक्सर भूल जाते हैं पायदानों पर चढ़ने वाले तरक्की की पहली सीढ़ी नीचे से ही चढ़ी है बोए थे जो बीज कभी एक उम्र पहले उसकी फसल आज पक कर  खड़ी है हो रहे हैं पस्त अब हौंसले दुश्मनों के उम्मीद की किरण ए दिशा दिख रही है

इंतजार का फल मीठा होता है

देर ही से सही हर एक ख्वाब सच होता है सच ही तो है कर्मों का हिसाब यहीं होता है यूँ तो ग़मों के दौर में कई बार एतबार टूटा मेरा ये अब जाना इंतजार का फल भी मीठा होता है कोई कितना ही समझे कि वो खुदा हो गया है ए दिशा सबके चेहरे का नकाब यहीं हटता है