संदेश

क्षणिकाएँ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चाय

  (1) शीर्षक - चाय के किस्से चाय के कुछ अपने किस्से हैं कॉफ़ी की कुछ अपनी कहानी है कितना भी सुपर कहो कॉफ़ी को चाय तो हमारे दिल की रानी है (2) शीर्षक - चाय के बहाने चाय के बहाने आते हैं याद अक्सर वो गुजरे जमाने वो सर्दी की गुनगुनी धूप गजक, मूँगफली और गरम-गरम सूप स्वरचित दीपाली पंत तिवारी 'दिशा' बंगलुरू (कर्नाटक)

देश - क्षणिकाएँ

(1) शीर्षक - रखवाले जब तलक हैं देश के रखवाले कौन है जो बुरी नज़र डाले हुई है आज़माइशें भी कई बार हरदम हुए दुश्मनों के मुँह काले (2) शीर्षक - दीपदान देशहित में, मैं एक छोटा सा किरदार हूँ अपना कर्तव्य निभाने के लिए, हरदम तैयार हूँ देशप्रेम की लौ तो कब से जल रही है अब दीपदान के लिए भी मैं बेकरार हूँ (3) *शहादत* जो हर दिन हर पल मौत के साए में रहते हैं ज़िंदगी के कितने सपने उन आँखों में पलते हैं जानते हैं कि ये आँधी कभी भी उड़ा ले जाएगी फिर भी वो वतन पर मिटने का हौंसला रखते हैं © दीपाली पंत तिवारी।

क्षणिकाएँ

 (1) शीर्षक - नज़रिया ज़िंदगी को जीने का यही नज़रिया होना चाहिए। जिसको जो कहना है कहे, मस्त रहना चाहिए।। (2) शीर्षक - बेटियाँ पायल-सी खनकती,कलियों-सी महकती धूप-सी छिटकती,रहती हैं बेटियाँ चंदा की चाँदनी, वीणा की रागिनी गंगा सी पावनी, कहलाती हैं बेटियाँ (3) शीर्षक - मन मन तो बेलगाम घोड़े-सा दौड़े है सरपट क्षितिज की ओर  अनभिज्ञ और अनजान-सा दिशाहीन दिखता नहीं कोई छोर © दीपाली पंत तिवारी 'दिशा'

यादें

दिनांक - 16-01-2020 विधा - काव्य (मुक्तक) आज फिर खुला है, यादों का सन्दूक निकल आए हैं, ना जाने कितने किस्से कुछ दिखा रहे हैं, बचपन की झाँकियाँ कुछ ने छेड़े हैं, यौवन के हिस्से स्वरचित  दीपाली पंत तिवारी 'दिशा'

बाँध लूँगा मैं सूरज को

मुक्तक बाँध लूँगा मैं सूरज को, शाम नहीं ढलने दूँगा ठान ली रब से मैंने, उसकी ना चलने दूँगा तू हौंसला रख मेरी बिटिया, ढाल हैं बाबा तेरी खड़ा हूँ वक्त को थामकर, रेत-सा नहीं फिसलने दूँगा दीपाली पंत तिवारी 'दिशा'

दर्पण

दिनांक -  22.11.2019 (1) सोने-सा खरा है दर्पण ध्रुव तारे-सा अड़ा है दर्पण नकाब लगा लो कितने ही फिर भी सच से भरा है दर्पण (2) दिख जाए अक्स मेरा तेरी आँखों में तो वही दर्पण है मेरा छलक जाए दिल का पैमाना तेरे चेहरे पर  वही दर्पण है मेरा स्वरचित दीपाली 'दिशा'

देखो बचपन के सन्दूक में, कितनी यादें पड़ीं

22-11-2019 छोटे से दिल में हैं,आशाएँ बड़ी-बड़ी दादी के चश्मे और दादा जी की छड़ी माँ की लोरियाँ भी, पिताजी की झिड़की भी देखो बचपन के सन्दूक में, कितनी यादें पड़ीं। दीपाली 'दिशा'

कागज़ की नाव का ज़माना, पुराना थोड़े ही है

दिनांक - 22--11-2019 उम्र, बचपन का कोई, पैमाना थोड़े ही है यह बचपन केवल एक, जमाना थोड़े ही है जब तक सीने में, चहकता रहेगा यह बचपन कागज़ की नाव का ज़माना, पुराना थोड़े ही है दीपाली 'दिशा