संदेश

जुलाई, 2012 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
ख़्वाब क्यूँ ए दिल ख़्वाब क्यूँ देखते हो ऐसे जो होते हैं हरदम झूठे से ए दिल-------- तुम देखते हो, हर आँख में खुशी हो तुम चाहते हो, हर लब पे हँसी हो क्या देखा है तुमने कभी आसमा-ज़मी हो मिले फिर बोलो तुम्ही ये ख़्वाब सच हो कैसे ए दिल-------- है आरज़ू मेरी भी अमन हो चमन में हो शांति वादियों में प्यार हो पवन में लेकिन मैं जानती हूँ यहाँ अब नफ़रत ही पले फिर बोलो तुम्ही ये ख़्वाब सच हो कैसे ए दिल--------

कौन आएगा अव्वल ?

चिंकू-मीनू दोनों एक दिन बैठे थे बड़े उदास सोचें दिए हैं पेपर अच्छे क्या दोनों होंगे पास मम्मी बोली अंदर से बात है कोई खास ? गुम-सुम-गुम-सुम बैठे हो तुम दोनों साथ-साथ चिंकू-मीनू बोले मम्मी डर है हमको लगता मेहनत तो की थी हमने रिजल्ट भी हो अब अच्छा मम्मी बोली प्यारे बच्चों जो मेहनत से नहीं घबराते जीवन में ऐसे बच्चे ही हरदम अव्वल आते