भक्ति के सैलाब में बहते गनपति
स्वागत से लेकर विदाई तक गणेश जी की पूजा इस संसार में कहीं भी सबसे पहले की जाती है। भगवान गणेश सबसे अधिक पूजे जाने वाले भगवान् हैं. उनकी प्रसिद्धि इस बात से ही पता चलती है की उनके चित्र सबसे अधिक बनाये जाते हैं. हिन्दू पंचांग के अनुसार भगवान गणेश प्रत्येक महीने की चौथी तारीख को याद किये जाते हैं. किन्तु भाद्रपद की शुक्ल चतुर्थी कोसिद्धिविनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है और इस दिन गणेश उत्सव मनाते हैं. गणेश उत्सव दस दिन तक मनाया जाने वाला उत्सव है. इस उत्सव पर लोग गणेश मूर्ति को अपने घर लाते है और दस दिनों तक उसकी पूजा-अर्चना करते हैं. दस दिनों के बाद गणेश जी की यह मूर्ति धूम धाम से सामूहिक रूप से समुद्र में विसर्जित कर दी जाती है. चारों ओर से "गणपति बप्पा मोरिया " की आवाजें सुनाई देती है तथा लोग जोर-जोर से जयकारे लगाते हुए समुद्र तट तक जाते है. सार्वजानिक गणेश उत्सव गणेश उत्सव महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा उत्सव है। इसके पीछे भी एक कहानी है कि पहले यह उत्सव व्यक्तिगत रूप से मनाया जाता था। सन १८६४ में महाराष्ट्र के राजनेता बाल गंगाधर तिलक (लोकमान्य तिलक) ज...