संदेश

गीत लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अक्सर जिन्दगी में ऐसे मोड़ आते हैं

अक्सर जिन्दगी में ऐसे मोड़ आते हैं मंजिल के निशाँ रेत से फिसल जाते हैं लेकिन यह भी सच है कि ये धोखे हमको आगे बढ़ना भी सिखाते हैं अक्सर जिन्दगी--------------------------- १- एक सपना पालो तुम आँखों में जल उठेगा उम्मीद का दीया हों रास्ते कितने ही कठिन क्यों न कम ना करना कभी होंसला अक्सर जिन्दगी में ऐसे मोड़ आते हैं मंजिल के निशाँ रेत से फिसल जाते हैं २- जो न बैठे कभी हार के हरदम बढ़ता रहे अँधेरों की देहरी के पार उसे ही रोशनी मिले तूफानों से लड़कर जो रास्ता बनाता है लक्ष्य अपना वो ही हासिल कर पाता है अक्सर जिन्दगी में ऐसे मोड़ आते हैं मंजिल के निशाँ रेत से फिसल जाते हैं

जिन्दगी का कारवाँ रुका सा लगे

जिन्दगी का कारवाँ रुका सा लगे सब कुछ अब यहाँ थमा सा लगे छाई है इक उदासी सीने में इक घुटन है इक-इक पल अब यहाँ बरस सा लगे जिन्दगी का कारवाँ रुका सा लगे १- ऐसा नहीं कि हमने बाजी नहीं लगाई कोशिश बहुत करी पर हरदम ही मात खाई थक गए अब बहुत हम कदम लड़खड़ा गए जिन्दगी का कारवाँ रुका सा लगे २- उम्मीद की किरन हम ढूँढते हैं अभी भी मंजिल की ओर उठकर बढ़ते हैं अभी भी पर आशाओं का दीया बुझता सा लगे जिन्दगी का कारवाँ रुका सा लगे