वो देखो आसमान में तिरंगा ध्वज लहराता है
वो देखो आसमान में , तिरंगा ध्वज लहराता है अनगिनत वीर सपूतों की , गाथाएँ गुनगुनाता है हर घर तिरंगा है , हर मन तिरंगा है एक-एक रंग तिरंगे का , देखो हमसे बतियाता है वो देखो आसमान में-------- सुनो रंग पहला केसरिया , साहस की कहानी है भगतसिंह , सुखदेव , राजगुरु , के त्याग की निशानी है कितने ही नौजवानों ने , कितनी ही वीरांगनाओं ने ओढ़कर केसरिया चोला , समर्पित की जवानी है वो देखो आसमान में-------- दूजा रंग सफेद इसका , ईमानदारी सिखलाता है लहरा-लहराकर विश्व को , शान्ति का पाठ पढ़ाता है मिलावट न हो भावों में , बनो निर्मल गंगाजल से खरे सोने से आदर्शों को , अपनाओ तुम , बताता है वो देखो आसमान में-------- तीजा रंग है हरा-भरा , देखो खेतों में लहराए देश के सारे भंडार भरे , समृद्धि का भान कराए दूर सीमाओं पर सैनिक , अपने प्राण लुटाते हैं वतन पर मिटने वालों का , हरा रंग शौर्य है बताए वो देखो आसमान में-------- नीला चक्र तिरंगे का , प्रगति का पाठ पढ़ाता ...