जिन्दगी

कभी यूँ भी करवट लेती है जिंदगी
पैरों से ज़मी खींच लेती है जिंदगी
जो अक्सर गुम रहते थे खयालों में उन्हें
हकीकत से रुबरू कर देती है जिंदगी
न होना कभी हकीकत से परे
एक नया सबक दे देती है जिंदगी
ये सिलसिला तो उम्र भर का है
हर पल इम्तहा लेती है जिन्दगी
कोइ कितना ही कोसे जिंदगी को यारों
खुशियों के पल भी तो देती है जिंदगी

टिप्पणियाँ

  1. सच जिंदगी में हर रंग आते-जाते हैं ... ख़ुशी-गम चलता रहता है.. पर ख़ुशी के पल जल्दी गुजर गए ऐसा सबको लगता है...
    बहुत बढ़िया प्रस्तुति...

    जवाब देंहटाएं
  2. जिदंगी के कई रंग होते है। उसे आपने खुब समझा है।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुलसीदास - समन्वयवादी, समाज सुधारक और दार्शनिक विचारधारा के कवि

हम हीरे लुटाकर , कोयले बचा रहे हैं।

एक रिश्ता दोस्ती का