चाँद
नटखट, चंचल, प्यारा चाँद खेलता है लुका-छिपी बदलता है चेहरे अपने कभी गायब हो जाता ले आता रात अमावस करें हम जतन कितने आज फिर है आया बन पूर्णिमा का चाँद खिलखिलाया है मेरे अँगने स्वरचित दीपाली 'दिशा'
दिशा ज़िंदगी की, दिशा बंदगी की, दिशा सपनों की, दिशा अपनों की, दिशा विचारों की, दिशा आचारों की, दिशा मंज़िल को पाने की, दिशा बस चलते जाने की…