ख़्वाब क्यूँ ए दिल ख़्वाब क्यूँ देखते हो ऐसे जो होते हैं हरदम झूठे से ए दिल-------- तुम देखते हो, हर आँख में खुशी हो तुम चाहते हो, हर लब पे हँसी हो क्या देखा है तुमने कभी आसमा-ज़मी हो मिले फिर बोलो तुम्ही ये ख़्वाब सच हो कैसे ए दिल-------- है आरज़ू मेरी भी अमन हो चमन में हो शांति वादियों में प्यार हो पवन में लेकिन मैं जानती हूँ यहाँ अब नफ़रत ही पले फिर बोलो तुम्ही ये ख़्वाब सच हो कैसे ए दिल--------
संदेश
कौन आएगा अव्वल ?
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
चिंकू-मीनू दोनों एक दिन बैठे थे बड़े उदास सोचें दिए हैं पेपर अच्छे क्या दोनों होंगे पास मम्मी बोली अंदर से बात है कोई खास ? गुम-सुम-गुम-सुम बैठे हो तुम दोनों साथ-साथ चिंकू-मीनू बोले मम्मी डर है हमको लगता मेहनत तो की थी हमने रिजल्ट भी हो अब अच्छा मम्मी बोली प्यारे बच्चों जो मेहनत से नहीं घबराते जीवन में ऐसे बच्चे ही हरदम अव्वल आते
जय हो ! गणतंत्र हमारा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
जनता का जनता के लिए जनता के द्वारा कहते हैं कि इसी भाव में निहित है गणतंत्र हमारा निर्माताओं ने तो बहुत सोच विचार कर एक तंत्र बनाया लेकिन भस्मासुरों के हाथ में वरदान थमाया जब चाहे तोड़-मरोड़कर इस्तेमाल कर लेते हैं तंत्र विरोध होने पर पकड़ा देते हैं लोगों को यह मंत्र जनता का जनता के लिए और जनता के द्वारा हम तो सेवक हैं आपके पर तंत्र है तुम्हारा
शिक्षक
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
मिटा देता है अज्ञान के अँधेरे जला देता है ज्ञान के दीपक खुद जलता है बनके शम्मा तभी कहलाता है वो शिक्षक जैसे एक मूर्तिकार सँवारता है मूरत शिक्षक देश का भविष्य उकेरता है ढाल के ज्ञान के साँचे में सबको नित नई-नई ऊँचाइयाँ देता है प्रथम सीढ़ी बनकर देता है कल्पनाओं को सच्ची उड़ान लड़खड़ाते हुए नन्हे कदमों में डालता है आत्मविश्वास की जान खुश होता है बनके नींव का पत्थर खड़ी करता है चरित्र की उत्तम इमारत पैदा करता है नर में कृष्ण और राम को जो इतिहास रच बढ़ाते हैं गुरु के नाम को
अक्सर जिन्दगी में ऐसे मोड़ आते हैं
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
अक्सर जिन्दगी में ऐसे मोड़ आते हैं
मंजिल के निशाँ रेत से फिसल जाते हैं
लेकिन यह भी सच है कि ये धोखे
हमको आगे बढ़ना भी सिखाते हैं
अक्सर जिन्दगी---------------------------
१- एक सपना पालो तुम आँखों में
जल उठेगा उम्मीद का दीया
हों रास्ते कितने ही कठिन क्यों न
कम ना करना कभी होंसला
अक्सर जिन्दगी में ऐसे मोड़ आते हैं
मंजिल के निशाँ रेत से फिसल जाते हैं
२- जो न बैठे कभी हार के हरदम बढ़ता रहे
अँधेरों की देहरी के पार उसे ही रोशनी मिले
तूफानों से लड़कर जो रास्ता बनाता है
लक्ष्य अपना वो ही हासिल कर पाता है
अक्सर जिन्दगी में ऐसे मोड़ आते हैं
मंजिल के निशाँ रेत से फिसल जाते हैं
जिन्दगी का कारवाँ रुका सा लगे
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
जिन्दगी का कारवाँ रुका सा लगे
सब कुछ अब यहाँ थमा सा लगे
छाई है इक उदासी सीने में इक घुटन है
इक-इक पल अब यहाँ बरस सा लगे
जिन्दगी का कारवाँ रुका सा लगे
१- ऐसा नहीं कि हमने बाजी नहीं लगाई
कोशिश बहुत करी पर हरदम ही मात खाई
थक गए अब बहुत हम कदम लड़खड़ा गए
जिन्दगी का कारवाँ रुका सा लगे
२- उम्मीद की किरन हम ढूँढते हैं अभी भी
मंजिल की ओर उठकर बढ़ते हैं अभी भी
पर आशाओं का दीया बुझता सा लगे
जिन्दगी का कारवाँ रुका सा लगे