संदेश

मैं

  मैं हरदम मस्तमौला और बिंदास हूँ जीवन की आशा और विश्वास हूँ वक़्त पड़े तो आजमा लेना ज़िंदगी मैं आम नहीं हूँ खास हूँ।

पहेलियाँ-पहेलियाँ

पहेलियाँ-पहेलियाँ, करें अठखेलियाँ दिमाग की कसरत कराती हैं ज्ञान का दीपक जलाती हैं पहेलियाँ-पहेलियाँ, करें अठखेलियाँ साधन अनोखा मनोरंजन का बढ़ाती स्तर हमारी बुद्धि का स्वरचित  दीपाली पंत तिवारी 'दिशा'

महीनों के नाम

बारह महीने मिलकर, एक साल बनाते हैं एक साल में पूरे तीन सौ, पैंसठ दिन आते हैं पहला महीना चैत्र, दूसरा बैसाख है ज्येष्ठ है तीसरा, चौथा आषाढ़ है बारह महीने मिलकर, एक साल बनाते हैं एक साल में पूरे तीन सौ, पैंसठ दिन आते हैं पाँचवा महीना श्रावण (सावन), छठा भाद्रपद (भादो) है सांतवा है आश्विन (क्वार), आठवां कार्तिक है बारह महीने मिलकर, एक साल बनाते हैं एक साल में पूरे तीन सौ, पैंसठ दिन आते हैं मार्गशीर्ष (अगहन) है नवमा, दसवाँ पौष है ग्यारवां है माघ, बारहवां फाल्गुन है स्वरचित दीपाली पंत तिवारी 'दिशा'

चाय

  (1) शीर्षक - चाय के किस्से चाय के कुछ अपने किस्से हैं कॉफ़ी की कुछ अपनी कहानी है कितना भी सुपर कहो कॉफ़ी को चाय तो हमारे दिल की रानी है (2) शीर्षक - चाय के बहाने चाय के बहाने आते हैं याद अक्सर वो गुजरे जमाने वो सर्दी की गुनगुनी धूप गजक, मूँगफली और गरम-गरम सूप स्वरचित दीपाली पंत तिवारी 'दिशा' बंगलुरू (कर्नाटक)

बरसात की एक रात

वो बरसात की एक रात जूली कभी नहीं भूल पाई। आखिर कैसे भूलती वो , उस रात ने उसकी मिलन की बेला को  जीवन भर की जुदाई में बदल दिया था। जूली किसी तरह चुपके-चुपके अर्जुन से मिलने पहुँची थी लेकिन उसके मोहल्ले के एक लोफर ने उसके रास्ते में दीवार खड़ी कर दी यानि उसके घरवालों को बता दिया और अर्जुन से मिलने का यह आखिरी रास्ता भी बंद हो गया। एक लोफर की दिल्लगी ने अपने इन्तेक़ाम के लिए दो प्यार भरे दिलों को हमेशा के लिए जुदाई की आग में झोंक दिया था। अब भूली-बिसरी यादें ही जूली के जीवन का सहारा थीं। दीपाली पंत तिवारी 'दिशा'

नाच न जाने आँगन टेढ़ा

दिनांक- 6-9-2020 विधा- लघुकथा मुहावरा - नाच न जाने आँगन टेढ़ा अर्थ- स्वयं कार्य न कर पाने पर उससे बचने के बहाने बनाना आज अनु सुपर मॉम कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने आई थी। दरवाजे से ही इतनी लंबी लाइन देखकर उसके तो हाथ पाँव फूल गए। अब उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। पूरे मोहल्ले में वह ढिंढोरा पीटकर आई थी कि यह कॉम्पटीशन तो वो ही जीतेगी। उसने अचानक से तबियत खऱाब होने का नाटक शुरू कर दिया। साथ में आया पति बुरी तरह घबरा गया और उसे तुरंत ही घर लौटा लाया। रास्ते भर अनु यही सोचती रही कि अब वह लोगों से क्या कहेगी। जैसे ही मौहल्ले के लोग पूछताछ करने पहुँचे तो अनु ने कॉम्पटीशन ऑर्गनाइजर पर  ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। वहाँ की अव्यवस्थाओं का हवाला देने लगी। तभी मोहल्ले की चाची बोलीं बेटा नाच न जाने आँगन टेढ़ा वाली बात मत करो। हम सबको पता है कि तुम्हारा नाच कैसा है। चाची की ये बात सुनकर सब लोग हंसने लगे और अनु बगले झाँकने लगी। स्वरचित दीपाली पंत तिवारी 'दिशा'

मेरे प्यारे शिक्षक

दिनांक - 07-09-2020 मेरे प्यारे शिक्षक आप हैं मार्गदर्शक ज्ञान की लौ जो लगाई मज़ा आ गया कच्ची मिट्टी थे हम कुम्भकार हो तुम ऐसा आकार बनाया मजा आ गया भूल-भुलैया सी-थी ज्ञान की ये गली अबूझ पहेली थी मेरे लिए अनकही आपके साथ ने, ज्ञान के प्रकाश ने ज्योत ऐसी जलाई मजा आ गया मेरे प्यारे शिक्षक आप हैं मार्गदर्शक ज्ञान की लौ जो लगाई मज़ा आ गया छोड़कर घर-आँगन थामा आपका दामन सार्थक बन गया ये हमारा जीवन आपके विश्वास ने, भर दिया जोश से ऐसे हमको सँवारा मजा आ गया मेरे प्यारे शिक्षक आप हैं मार्गदर्शक ज्ञान की लौ जो लगाई मज़ा आ गया दीपाली पंत तिवारी 'दिशा'