संदेश

करो आवाज़ बुलंद

चित्र
जब तलक आवाज बुलंद न की जाएगी तब तलक कहाँ कानों में जूँ रेंग पाएगी इसलिए उठो और ऐसी हुंकार भरो इससे ही सत्ता हिल पायेगी

जल उठी हैं चिंगारियाँ

चित्र
जल उठी हैं चिंगारियाँ शोलों को हवा देते रहना बहुत रह चुके हम नींद में सोयों को अब जगाते रहना जो सोवत है सो खोवत है जो जागत है वो पावत है यह बात कोई झूठी नहीं एकदम सच्ची कहावत है इतना खो चुके हैं कि अब खोने को कुछ बाकी नहीं इतना रो चुके हैं कि अब आँखों में कोई आँसू ही नहीं यह लौ लगी है मुश्किल से इस लौ को अब जलाके रखना जल उठी हैं चिंगारियाँ शोलों को हवा देते रहना बहुत रह चुके हम नींद में सोयों को अब जगाते रहना क्या सोचा था क्या पाया हमने आजादी का मोल भुलाया हमने भ्रष्‍टाचार के रावण को खुद ही तो खून पिलाया हमने बहुत हो चुका अब और नहीं हम खुदगर्ज़ थे कमजोर नहीं जो जाग उठे हैं तंद्रा से तो इंकलाब की भोर हुई अब डटे रहो, न थक जाना सबका होंसला बनाके रखना जल उठी हैं चिंगारियाँ शोलों को हवा देते रहना बहुत रह चुके हम नींद में सोयों को अब जगाते रहना

जन-जन की है यही पुकार खत्म करो यह भ्रष्‍टाचार

चित्र

देशभक्‍ति का मर्म

आज की चर्चा का, मुख्य विषय है क्या ’देशभक्‍ति’ की, किसी को ख़बर है कुछ बच्चे कहते हैं, शायद ये एलियन हैं छ्ब्बीस जनवरी और पन्द्रह अगस्त, इनके मैन दिन हैं मैने कहा, बच्चों, "क्या तुम इनका अर्थ समझते हो ? क्यों बन गए ये दोनों एलियन? इसका मर्म कह सकते हो?" बच्चे बोले, "आंटी ! क्या ओल्ड लोगों की बातें करती हो? स्पाइडर मैन, सुपरमैन के बारे में, क्यों नहीं पूछती हो?" मैंने कहा, अरे ! "ये तो टी.वी. के कलाकार हैं" तब बच्चे बोले ,"देशभक्‍ति कौन से सुपरस्टार हैं" हमें तो ऐसे लोग ही ध्यान में रहते हैं जो अक्सर लाइम लाइट में रहते हैं अभी इनको,(क्या नाम बोला) हाँ-हाँ, देशभक्‍ति को, कहाँ से याद करेगा आजकल इनका ज़िक्र, कहीं नहीं मिलेगा अब आपको पता है, तो खुद ही बता दीजिए और इस कन्फ्यूजन को रफ़ा-दफ़ा कीजिए मुझे लगा, यह अच्छा मौका है, सोई भावनाएँ जगाने का इन बच्चों को, देशभक्‍ति से, रुबरू कराने का मैने कहा, बच्चों! "देशभक्‍ति एक शब्द अथवा नाम नहीं है ये वो भावनाएँ हैं जो आजकल आम नहीं है" फिर भी मैं, कोशिश करती हूँ, तुम्हें समझाने की सोई भावनाओं को, ...

विचारणीय तथ्य

श्रीकृष्ण ने अर्जुन से गीता में कहा, सुन पार्थ! तुझको दूँ मैं एक सत्य बता यह शरीर तो जन्म से ही नश्वर है आत्मा ही है जो यहाँ शाश्‍वत है नित नए रूप (शरीर) यह धारण करती है कोटि अस्त्रों-शस्त्रों से भी यह नहीं मरती है न सुखा सकी इसको हवा और पानी भी न सका भिगा आग तो इससे तौबा करती है यह आग से भी न जलती है गीता में कहा गया सच आज भी अटल है कलयुग में भी आत्माओं का अदल-बदल है लाचारी-भुखमरी की आत्माएँ गरीबों-भिखमंगों के शरीरों में समाती हैं रिश्वत-भ्रष्टाचार की आत्माएँ नेताओं में डेरा जमाती हैं इन आत्माओं की कभी मृत्यु नहीं होती ये तबादला पसंद करती हैं पाँच साल में बदलने वाली सरकार की तरह अपना चोला बदल सकती हैं लाचारी, भुखमरी रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार की आत्माएँ बड़ी देशभक्त हैं भारतभूमि से तो इन्हें जन्मजात प्रेम है कभी नेता. इंजीनियर, डॉक्टर तो कभी बेरोजगार और बीमार इनका चोला तो यह बदलेंगी लेकिन ये अमर आत्माएँ भारत का दामन न छोड़ेंगी यह एक कटु सत्य है किंतु सबके लिए विचारणीय तथ्य है

हम कौन थे ? क्या हो गए ? और क्या होंगे अभी ?............... आओ विचारें आज मिलकर ये समस्याएं सभी

चित्र
’आजादी’ क्या सिर्फ एक शब्द है या फिर इस शब्द में बहुत गहराई है ? कुछ ऐसे ही सवाल अक्सर उमड़ते रहते हैं । लेकिन इसका उत्तर आज में नहीं, उस अतीत के बीज में है जो आजादी के पहले की पृष्‍ठभूमि की गोद में छिपा है । देश में राजा-महाराजाओं का शासनकाल था । भारत भूमि धन-धान्य तथा प्राकृतिक संपदाओं से पूर्ण थी । भारत वर्ष को सोने की चिड़िया कहा जाता था । ऋषि-मुनियों की भूमि, सत्य-अहिंसा जैसे मानव मूल्यों की जननी भारतमाता हिमालय का मुकुट धारण किए समुद्र सिंहासन पर विराजित थी । हर तरफ यही स्वरलहरी गूँजती थी- १-जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया देश में हर तरफ लहलहाती फसलें ऐसी प्रतीत होती थीं जैसे भारत की धरती सोना उगलती है । चहुँ और सुख-शांति का वातावरण था । प्यार की गंगा बहती थी । हमारी देश भूमि ने केवल सोना ही नहीं उगला अनेख रत्नों को भी जन्म दिया है । इन रत्नों में गांधी, सुभाष, भगत सिंह, आजाद आदि का नाम अविस्मरणीय है । इसीलिए आज भी हमारा दिल गा उठता है- २- मेरे देश की धरती सोना उगले-उगले हीरे मोती जब हमारी भारतभूमि सुख और अमन की पैदावार कर रही थी । तभी देश में फिरंगियों ने अपने पैर जमाने शुरु...

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो

आँखें हो जाती है नम आज भी जब बजती है यह धुन "अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो" और दीमक की तरह चाटने लगता है एक बार फिर शर्मिन्दगी का घुन जब आजादी के परवानों ने दी थी अपनी जानों की आहुतियाँ कही विश्वास था उनके हृदय में अब सँभालेंगी वतन को नव जवानियाँ हाँ बहुत सँभाल लिया है हमने वतन को तिजौरियों में सुरक्षित किया है धन को अमीरों को और भी अमीर बना दिया है गरीबों को मौत की कगार पर खड़ा किया है पिछले कई सालों में हजारों योजनाएँ चलाईं हैं इसी के जरिए हमारी जेबें भर पाई हैं संस्कृति की रक्षा के नाम पर अनेक जुलूस निकाले वैलेंनटाइन डे पर कईयों के मुँह किये काले यही नही हमने स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर कई पार्क तथा मार्ग बनवाए हैं जरूरत पड़ने पर उनके जन्म-मरण दिन पर अक्सर मेले लगवाए हैं बहुत कुछ किया है हमने फिर भी क्या है जो धिक्कारता है कचोटता है आत्मा को और अंदर से पुकारता है शायद यह है हमारा अंतर्मन जब भी सुनता है यह धुन "अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो" हर बार जगा देता है शर्मिंदगी का घुन कहता है इस बार ...