संदेश

जैसा कर्म वैसा फल

चित्र
मीकू बंदर बहुत ही शैतान बंदर था। पूरे दिन जंगल में एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलाँग लगाता फिरता । झूठ बोलना मीकू का शौक था और वह इतनी सफाई से झूठ बोलता था कि लोग उसकी बातों पर विश्‍वास कर लेते थे ।मीकू की माँ ने उसे कितनी बार समझाया, "मीकू !बेटा सुधर जाओ, झूठ बोलना अच्छी बात नहीं है। एक दिन अपनी इस आदत के कारण तुम जरूर किसी मुसीबत में फँस जाओगे।" पर मीकू पर इन बातों का क्या असर होता । वह तो अपनी दुनिया में ही मस्त था । दिन-प्रतिदिन उसकी लापरवाहियाँ भी बढती जा रही थीं । आजकल वह पढ़ाई-लिखाई भी ढंग से नहीं करता था। मीकू के दो दोस्त थे - चिंकू खरगोश और टीपू हिरन । चिंकू और टीपू ने भी मीकू से कहा , "देखो मीकू अगर तुम्हारा यही हाल रहा तो हम दोनों भी तुम्हारी सहायता नहीं कर पाएँगे। एक दिन जंगल में कुछ शिकारी आए । वे सर्कस के लिए जानवर पकड़ने आए थे। जंगल में कुछ जानवर ऐसे भी थे जिनको मीकू ने बहुत परेशान किया था। वे लोग मीकू को सबक सिखाना चाहते थे । लोमड़ी लीला तो कब से मौका ढूँढ रही थी। जब उसे पता चला कि जंगल में शिकारी आए हैं तो उसने मीकू को उनके जाल में फँसाने की सोची। ...

हिसाब देना मुश्किल है

लाखों-करोड़ों दुआओं का हाथों से लेती बलाओं का हिसाब देना मुश्किल है झूला झुलाती बाँहों का ममता के आँचल की छाँव का हिसाब देना मुश्किल है निश्चल समर्पित प्यार का अनगिनत उपकार का हिसाब देना मुश्किल है ममता का पलड़ा है भारी देवों की भी पूजनीय नारी उस करुणामयी माँ का हिसाब देना मुश्किल है

बदलते आजादी के मायने

आजादी का सलाम आप सबके नाम बदलती दुनिया के बदलते रंग आजादी के भी बदले ढंग लड़कियों को चाहिए घूमने की आजादी लड़कों को चाहिए चूमने की आजादी बच्चे समझे माँ-बाप को पाजी अब ना भाए लोगों को संग बदलती दुनिया के बदलते रंग पतियों को हरदम चेंज चाहिए बीबियों को हसबंड सेम चाहिए दाल-रोटी नहीं बिरयानी चाहिए दूध-लस्सी बने अब विस्की और रम बदलती दुनिया के बदलते रंग यह सही है कि बदलाव जरूरी है लेकिन पुराने अनुभव ही नवीनता की धुरी है जब भी हो नवप्रवर्तन प्राचीन को मिले नवीन का संग बदले दुनिया पर न हो पतन सबको आए जीने का ढंग जय हिंद जय भारत

संगीत एक नशा है, जादू है, जो सर चढ़ के बोलता है

कहते हैं कि संगीत एक नशा है, जादू है, जो सर चढ़ के बोलता है. यही नहीं संगीत आत्मा की आवाज है जो इंसान में जोश और जूनून पैदा कर देता है और लोगों तक शान्ति तथा सदभाव पहुँचाने का जरिया भी है. शायद कुछ इसी मकसद से पाकिस्तानी गायकों ने अपने बैंड का नाम ’जूनून’ रखा होगा. खैर उनका मकसद जो भी रहा हो लेकिन उनके संगीत में जूनून नजर आता है जो लोगों में भी एक भाव पैदा कर देता है. ’जूनून’ पाकिस्तान का एक प्रसिद्ध बैंड है. यूं तो पाकिस्तान के कई बैंड यहाँ हिन्दुस्तान में आये हैं लेकिन ’जूनून’ ने काफी ख्याति पायी है. पिछले दस सालों में जूनून बैंड की पाँच एल्बम आयीं हैं जिनमें से सभी ने धूम मचायी है. यह पाकिस्तान के इतिहास का सबसे प्रसिद्ध बैंड है. आगे पढ़िए मेरी कलम से हिन्दयुग्म पर आवाज में रविवार सुबह की काफी कुछ दुर्लभ गीत

आज है धनतेरस

चित्र
पापा आज है धनतेरस ऐसे बैठे हो क्यों नीरस पता नहीं है क्या तुमको बाजार जाना है हमको दादी ने है मुझे बताया क्यों धनतेरस मनाते हैं आज के दिन बाजार से हम नई-नई चीजें लाते हैं कोइ लाता सोना-चाँदी कोइ रसोई के बर्तन फ्रिज-टीवी भी लाते हैं और लाते रोली-चंदन बोलो पापा क्या लायेंगे कुछ सोचा है तुमने मैने सोचा है लायेंगे पहले दादी के चश्मे कई दिनों से देखा मैने असमंजस में रहती है ठोकर खाती गिरती-पढती इधर-उधर फिरती है कोइ बात नहीं तुम मुझको कुछ भी मत दिलवाना अब छोडो़ अपनी दुविधा पहले दादी के चश्मे लाना दीवाली पर जब आ जायेगी उसकी आँखों की उजियाली तभी मनाऊँगा मैं पापा खुश होकर यह दीवाली

जलते हैं दिए

चित्र
Wednesday, October 14, 2009 दिये जले सबके दिल में जलते हैं दिए राह में, करने को उजियारा प्रकाश की हुयी जय, और पराजित हुआ अँधियारा आगे पढ़िए मेरी कलम से हिदयुग्म पर बाल उद्यान में

शास्त्री जी और गाँधी जी

चित्र
२ अक्तूबर आज ही के दिन जन्मे थे भारत माँ के दो लाल जिन्होंने दी कुर्बानियाँ काटे अंग्रेजों के जाल एक का नाम है लालबहादुर दूजे को कहते गाँधी दोनों ने ही फैलायी थी आजादी की आँधी दिया बापू ने हम सबको सत्य अहिंसा का ग्यान शास्त्री जी का अस्तित्व है अमिट और महान जो इंसा कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्यौछावर कर जाते हैं सही मायनो में वे ही अपना जन्म सफल कर जाते हैं.