चूड़ियाँ


दिनांक - 10-07-2019


लाल-पीली, हरी-नीली

न जाने कितनी रंगीली

हाथों में जो खनकतीं

खुशी चेहरे पर दमकती


लाख,काँच, धातु-प्लास्टिक

नगों-मोतियों से सुसज्जित

विभिन्न आकार, बेजोड़ नमूने

कँवारियों-सुहागिनों के जोड़े


हर रूप-रंग में मोहतीं

ये चूड़ियाँ बहुत शोभतीं

छेड़तीं हैं अनोखी तान

स्त्रियों का बढ़ाए मान


स्वरचित

दीपाली पंत तिवारी 'दिशा'

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुलसीदास - समन्वयवादी, समाज सुधारक और दार्शनिक विचारधारा के कवि

एक रिश्ता दोस्ती का

हम हीरे लुटाकर , कोयले बचा रहे हैं।