सावन


कोयल कूके अमवा की डाली

गीत गाती मधुर-मधुर मतवाली

सावन के आने का संदेशा 

देती चहुँ ओर फैली हरियाली


तीज-त्योहार की रौनक छाई

धरती ने प्यारी छवि पाई

रिमझिम-रिमझिम सावन की फुहारें

मौसम ने भी ली अंगड़ाई


अति पावन सावन का महीना

दान-व्रत का उत्तम फल दीना

बम-बम भोले के जयकारों ने

सब जग की सुध-बुध ले लीना


दीपाली पंत तिवारी 'दिशा'

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुलसीदास - समन्वयवादी, समाज सुधारक और दार्शनिक विचारधारा के कवि

एक रिश्ता दोस्ती का

हम हीरे लुटाकर , कोयले बचा रहे हैं।