संदेश

जन्मदिन

उम्र की शाख पर खिलते हैं जन्मदिन के फूल हर साल झड़ जाता एक साल शाख से वहीं जुड़ जाती है एक याद आँखों के आगे से गुजरता बचपन फिर पंख लगाकर यूं उड़ता यौवन चलचित्र की भांति गुज़रता हर लम्हा जैसे जी रहे हों कोई सपना जन्मदिन की रौनक दिलाती है यह एहसास उम्र का कोई भी पड़ाव हो हम हरदम रहेंगे ख़ास

बरसो हे मेघ! गाओ मल्हार (बारिश)

है कौन तुमको रोकता? है कौन तुमको टोकता? खोल दो तुम अपने द्वार बरसो हे मेघ! गाओ मल्हार तपती धरती, तपते वन हैं आग उगलती ये पवन है पंछियों की सुन लो पुकार बरसो हे मेघ! गाओ मल्हार हुए सूने उपवन, सूनी गलियाँ गए सूख पनघट, सूखी नदियाँ भेजो बारिश की रिमझिम फुहार बरसो हे मेघ! गाओ मल्हार

तुम्हारा जाना

अभी तक तो तुम अटकते थे बोलने से दो बोल लेकिन अब अविराम झरते हैं तुम्हारे मुख से शब्दों के फूल अभी तक तो तुम लड़खड़ाते थे, गिर पड़ते थे लेकिन अब सध गए हैं तुम्हारे नन्हे कदम अभी तक तो तुम डरते थे छोड़कर जाने से मेरा आँचल लेकिन अब तुमने सीख लिया बाहर की दुनिया से ताल मिलाना आत्मविश्वास से भरा यह तुम्हारा किरदार तैयार है अब, इस दुनिया के लिए हे नन्हे फरिश्ते एक सुखद एहसास है, तुम्हारा जाना जाओ इस घरोंदे से बाहर अपनी एक पहचान बनाना।

उदासी

मत छोड़ तू उम्मीदियों का दामन, तो क्या हुआ जो अभी देहरी पर है अंधेरा। सब्र कर, तोड़ दे ये उदासियों के घेरे, उस पार, इंतजार कर रहा है, एक नया सवेरा।। सच, बहुत फर्क पड़ता है, तेरी सोच का, हो आशावाद का या निराशावाद का कोहरा। एक कठपुतली की तरह नाचता है इंसान, और बन जाता है, सोच की शतरंज का मोहरा तो उठ, और कर कल्पना , एक सुंदर कल की, रोशनी से भरे, उज्ज्वल, हर खुशनुमा पल की हटा दे अपनी सोच से, उदासी का पहरा देख तेरा इंतज़ार कर रहा है, भविष्य सुनहरा।

हम हीरे लुटाकर , कोयले बचा रहे हैं।

जो कर्मठ हैं नित, योगी हैं न आत्ममुग्ध, न भोगी हैं उनको ही भुला रहे हैं हम हीरे लुटाकर, कोयले बचा रहे हैं। जिनका अंदाज फ़कीरी है जेब में बस कुछ कौड़ी हैं उनपे उँगली उठा रहे हैं हम हीरे लुटाकर कोयले बचा रहे हैं। जो उन्मुक्त गगन के पंछी हैं छल-कपट, झूठ के प्रतिद्वंदी हैं उन्हें शत्रु बता रहे हैं हम हीरे लुटाकर, कोयले बचा रहे हैं वोटों का सही प्रहार करो है वक्त अभी, विचार करो किसे चुनकर बुला रहे हैं हम हीरे लुटाकर, कोयले बचा रहे हैं। जागो जनता जागो ज़रा ठहरो, सोचो, फिर आगे बढ़ो

कब तक रहें मौन

हाँ - हाँ राजा, मैंने सब सुना राजा किन्तु है मेरा मत तुमसे भिन्न प्रजा कब है ,राजा से अभिन्न यह समय नहीं है विवाद का अब प्रश्न नहीं उन्माद का जब शत्रु करे छिपकर प्रहार न करे कोई सन्धि स्वीकार कहो कब तक हों नतमस्तक राजा सुनो राजा! सुनो राजा! शांति प्रस्ताव भेजे जितने शत्रु ने वार किए उतने खून बहाया जिन  वीरों का मैं हूँ कर्जदार उन शहीदों का एक हाथ कभी ताली न बजती अति चुप्पी भी कायरता होती कहो कब तक न करें प्रहार राजा सुनो राजा! सुनो राजा! दीपाली पन्त तिवारी 'दिशा'

मैं कहाँ हूँ?

माँ, बहन, बेटी, बहू और पत्नी कितने ही अनगिनत नाम हैं मेरे फिर भी सोचती हूँ कि इन सब के बीच मैं कहाँ हूँ? खुद को ढूँढना और होने का अहसास दिलाना क्यों है इतना कठिन , ये जता पाना अरे कोई तो समझे ,मैं इनसे परे जाना चाहती हूँ आज मैं, बस 'मैं' रहना चाहती हूँ। दीपाली पन्त तिवारी 'दिशा'