संदेश

उदासी

मत छोड़ तू उम्मीदियों का दामन, तो क्या हुआ जो अभी देहरी पर है अंधेरा। सब्र कर, तोड़ दे ये उदासियों के घेरे, उस पार, इंतजार कर रहा है, एक नया सवेरा।। सच, बहुत फर्क पड़ता है, तेरी सोच का, हो आशावाद का या निराशावाद का कोहरा। एक कठपुतली की तरह नाचता है इंसान, और बन जाता है, सोच की शतरंज का मोहरा तो उठ, और कर कल्पना , एक सुंदर कल की, रोशनी से भरे, उज्ज्वल, हर खुशनुमा पल की हटा दे अपनी सोच से, उदासी का पहरा देख तेरा इंतज़ार कर रहा है, भविष्य सुनहरा।

हम हीरे लुटाकर , कोयले बचा रहे हैं।

जो कर्मठ हैं नित, योगी हैं न आत्ममुग्ध, न भोगी हैं उनको ही भुला रहे हैं हम हीरे लुटाकर, कोयले बचा रहे हैं। जिनका अंदाज फ़कीरी है जेब में बस कुछ कौड़ी हैं उनपे उँगली उठा रहे हैं हम हीरे लुटाकर कोयले बचा रहे हैं। जो उन्मुक्त गगन के पंछी हैं छल-कपट, झूठ के प्रतिद्वंदी हैं उन्हें शत्रु बता रहे हैं हम हीरे लुटाकर, कोयले बचा रहे हैं वोटों का सही प्रहार करो है वक्त अभी, विचार करो किसे चुनकर बुला रहे हैं हम हीरे लुटाकर, कोयले बचा रहे हैं। जागो जनता जागो ज़रा ठहरो, सोचो, फिर आगे बढ़ो

कब तक रहें मौन

हाँ - हाँ राजा, मैंने सब सुना राजा किन्तु है मेरा मत तुमसे भिन्न प्रजा कब है ,राजा से अभिन्न यह समय नहीं है विवाद का अब प्रश्न नहीं उन्माद का जब शत्रु करे छिपकर प्रहार न करे कोई सन्धि स्वीकार कहो कब तक हों नतमस्तक राजा सुनो राजा! सुनो राजा! शांति प्रस्ताव भेजे जितने शत्रु ने वार किए उतने खून बहाया जिन  वीरों का मैं हूँ कर्जदार उन शहीदों का एक हाथ कभी ताली न बजती अति चुप्पी भी कायरता होती कहो कब तक न करें प्रहार राजा सुनो राजा! सुनो राजा! दीपाली पन्त तिवारी 'दिशा'

मैं कहाँ हूँ?

माँ, बहन, बेटी, बहू और पत्नी कितने ही अनगिनत नाम हैं मेरे फिर भी सोचती हूँ कि इन सब के बीच मैं कहाँ हूँ? खुद को ढूँढना और होने का अहसास दिलाना क्यों है इतना कठिन , ये जता पाना अरे कोई तो समझे ,मैं इनसे परे जाना चाहती हूँ आज मैं, बस 'मैं' रहना चाहती हूँ। दीपाली पन्त तिवारी 'दिशा'

तुलसीदास - समन्वयवादी, समाज सुधारक और दार्शनिक विचारधारा के कवि

जिस युग में तुलसीदास जी का जन्म हुआ था उस युग में धर्म, समाज, राजनीति आदि क्षेत्रों में पारस्परिक विभेद और वैमनस्य का बोलबाला था। धर्म के क्षेत्र में एक ओर हिंदू-मुस्लिम तथा दूसरी ओर शैव-शाक्त, वैष्णव मतों में आपसी ईर्ष्या-द्वेष बढ़ता जा रहा था। हिन्दू समाज अवर्ण-सवर्ण के भेदभाव में विभज्य हो रहा था। घोर अशान्ति का वातावरण उत्पन्‍न हो गया था। ऐसे समय में गोस्वामी तुलसीदास जी ने तत्कालीन परिस्थितियों का गहराई से अध्ययन करके समाज में व्याप्त वैमनस्य को दूर करने का प्रयत्‍न किया। उन्होंने इस विषमता को दूर करने के लिए समन्वय की प्रवृत्ति को अपनाया। उन्होंने धार्मिक, सामाजिक, पारिवारिक, राजनैतिक सभी क्षेत्रों में समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया। अपने इसी समन्वयात्मक दृष्टिकोण के कारण तुलसीदास लोकनायक कहलाए। शैव और वैष्णव मत का समन्वय- तुलसीदास जी ने दोनों मतों में समन्वय स्थापित करने  के लिए एक ओर शिव के मुँह से कहलवाया- सोई मम इष्‍ट देव रघुवीरा। सेवत जाइ सद मुनि धीरा॥ और शिव को राम जी का उपासक सिद्ध कर दिया। दूसरी ओर उन्होंने राम से कहलवाया- शिव द्रोही मम दास कहाया।...

दोस्तों के नाम

चित्र
भूल न पाएँगे ए यारों, यूँ हम तुमको है यकीं तुम भी, न भुला पाओगे हमको जब-जब यादों का, हंसी कांरवाँ गुजरेगा हर एक मंजर तब, फिर से जी उठेगा चेहरे की मुसकान सब, राज़ खोल देगी हम सबके दिलों के, तार छेड़ देगी वो मस्ती के पलछिन, वो गुज़रा जमाना हम रखेंगे याद, और तुम भी न भूल जाना        

नई पहल

मन के बंद दरवाजों पर आज फिर दस्तक हुई है गम की अंधेरी रात बीती खुशियों की सुबह हुई है जहाँ शब्द मौन हुए थे वहाँ अब हलचल हुई है नाउम्मीदी का डेरा हटा एक नई पहल हुई है