संदेश

दोस्तों के नाम

चित्र
भूल न पाएँगे ए यारों, यूँ हम तुमको है यकीं तुम भी, न भुला पाओगे हमको जब-जब यादों का, हंसी कांरवाँ गुजरेगा हर एक मंजर तब, फिर से जी उठेगा चेहरे की मुसकान सब, राज़ खोल देगी हम सबके दिलों के, तार छेड़ देगी वो मस्ती के पलछिन, वो गुज़रा जमाना हम रखेंगे याद, और तुम भी न भूल जाना        

नई पहल

मन के बंद दरवाजों पर आज फिर दस्तक हुई है गम की अंधेरी रात बीती खुशियों की सुबह हुई है जहाँ शब्द मौन हुए थे वहाँ अब हलचल हुई है नाउम्मीदी का डेरा हटा एक नई पहल हुई है

गुरुजी की बेटी से गुरु तक

चित्र
खुद को सौभाग्यशाली मानती हूँ कि मेरे माता पिता एक शिक्षक हैं और मैं उनकी पुत्री । छोटेपन में जब कभी भी हम मोहल्ले में सहेलियों के घर जाया करते थे या कभी बाज़ार में कोई अनजाना मिल जाता था तो अक्सर उनसे ऐसे पहचान होती थी हमारी- "अरे ये गुरुजी की बिटिया है ।" बात-बात में पता चलता कि सहेली के मम्मी को या मामा को, मेरे पिताजी ने पढ़ाया है या फिर बाज़ार में मिले अंकल जी भी पिताजी से शिक्षा ले चुके हैं। उनकी आँखों की चमक बताती थी कि उनकी नज़रों में मेरे पिताजी के लिए कितना सम्मान है । यही नहीं सब्ज़ीमंडी में सब्ज़ी बेचने वाले अंकल भी पिताजी के शिष्य निकल आते और अक्सर पिताजी के साथ सब्ज़ी लेने जाने पर वह शिष्य गुरुजी की बेटी होने के नाते सम्मान पूर्वक मुफ़्त में टमाटर खाने को देते । मेरा मन बाग-बाग हो उठता । मैं सोचने लगती कि शिक्षक बनने के तो बहुत फायदे हैं । सब लोग कितना सम्मान देते हैं । आज मैं स्वयं एक शिक्षक हूँ और माता-पिता के संस्कार मुझे हमेशा सच्चे शिक्षक होने की राह पर अग्रसर करते हैं । कई बार बच्चों की पढ़ाई के प्रति उदासीनता मुझे विचलित कर देती है । यह भी लगता है कि शायद बच्चों...

एक सपना हुआ है पूरा

चित्र
एक सपना हुआ है पूरा जो कब से था अधूरा आज मेरे अल्फाज़ों को एक नाम मिल गया वर्षों पहले हुए आगाज़ को अंजाम मिल गया अब तो यह सिलसिला चलता ही रहेगा मंजिल की तरफ़ कारवाँ बढ़ता ही चलेगा कुछ और नई कोंपलें फूटेंगी, मस्तिष्क की जमीं पर ले कल्पनाओं की उड़ानें, पहुँचेंगी दूर, कहीं क्षितिज पर मेरा प्रथम काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुका है। किताब ऑनलाइन स्टोरों पर उपलब्ध हो रही है। इंफीबीम पर उपलब्ध हो गई है।  http://www.infibeam.com/ Books/ Us-Paar-Se-Aati-Aawaz-Deepa li-Pant-Tiwari/ 9789381394588.html

हिन्दी भाषा

सुडौल बनावट अक्षरों की, वैज्ञानिकता से जो भरी । ब्राह्‌मीलिपि से है जन्मी, हिन्दी की लिपि देवनागरी ॥ सहज, सरल और सुंदर, शब्दों का अथाह समुंदर । खींचे शब्दों के चित्र हिन्दी भाषा है विचित्र रस, छंद, या अलंकार साहित्य में इनकी भरमार भावनाओं का ज्वार-भाटा प्रकट करे हिन्दी भाषा कल्पनाओं को दे उड़ान है हमारे देश की शान संतों, कवियों, जन-जन की भाषा एक ही है हिन्दी भाषा

भारतीय रेल

चित्र
कश्मीर हो या कन्याकुमारी सभी जगह ले जाती रेल हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई सभी धर्मों का करती मेल बच्चा बूढ़ा और जवान कोई ज़मींदार कोई किसान करते हैं सब इसकी सवारी सबको प्यारी रेल हमारी रेल से सबकी दोस्ती है यही देश को जोड़ती है इसमें सफ़र करे हिंदुस्तान रेल हमारे देश की शान

बरसाती मेढक

चित्र
दोस्तों कुछ लोग होते हैं बड़े ही विचित्र हर शुक्रवार को बदले सिनेमाहॉल में जैसे चलचित्र इसी कारण तो सभी कहें इनको बरसाती मेढक आते ही मुसीबतों की वर्षा करते दोस्तों संग बैठक अक्सर ये सच्ची दोस्ती का राग अलापते हैं इसी के नाम पर अपना काम निकालते हैं रंग बदलना इनकी फितरत में शामिल है सच पूछो ये इंसानियत के कातिल हैं यही नहीं गिरगिट भी इन पर गुस्सा करता है करते हो मुझे क्यों बदनाम  ऐसा अक्सर कहता है इतने रंग तो मैंने भी नहीं बदले जितने तुम लोग बदलते हो बरसात जाते ही गधे के सिर से सींग जैसे नदारद मिलते हो